राजस्थान

Udaipur: विहिप-बजरंग दल ने उग्र मानसिकता के खिलाफ जताया विरोध

Admindelhi1
20 April 2026 7:56 PM IST
Udaipur: विहिप-बजरंग दल ने उग्र मानसिकता के खिलाफ जताया विरोध
x

उदयपुर: धार्मिक हिंसा और उग्र मानसिकता के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल उदयपुर महानगर द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत उदयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बजरंग दल के संयोजक अजय सालवी ने बताया कि उदयपुर महानगर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक हिंसा और उग्र मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने प्रशासन से इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत के मंत्री सुंदरलाल कटारिया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा धार्मिक हिंसा और उग्र मानसिकता के विरोध में चित्तौड़ प्रांत के प्रत्येक महानगर में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी ऐसी प्रवृत्तियों के विरुद्ध अपना विरोध जारी रखेगी।

विहिप के महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में विभाग सह मंत्री अशोक प्रजापत, उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुशील मूंदड़ा सहित उदयपुर महानगर और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story