राजस्थान

उदयपुर: अब गैस का चूल्हा और राशन का सामान भी किया जा रहा हैं चोरी

Admin Delhi 1
27 April 2022 2:45 PM IST
उदयपुर: अब गैस का चूल्हा और राशन का सामान भी किया जा रहा हैं चोरी
x

उदयपुर क्राइम न्यूज़: कोरोना काल के लॉक डाउन से जिंदगी अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। आर्थिक तंगी का ऐसा दौर है कि गैस का चूल्हा और राशन का सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। और शहरी क्षेत्र में ऐसी घटना हो तो चिंता नहीं बल्कि चिंतन होना जरूरी हो जाता है। ऐसी ही घटना उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना इलाके में बीती रात सामने आई जहां चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए गैस के चूल्हे समेत राशन का सामान चोरी किया। जानकारी के अनुसार गोवर्धनविलास में एसबी नगर निवासी जाकिर हुसैन दो दिन पहले ही यहां से जावर माइंस स्थित अपने अन्य मकान पर चले गए थे। मंगलवार को उदयपुर लौटने पर पता चला कि उनके मकान में गैस के चूल्हे और अन्य कीमती सामान के साथ राशन का सामान भी गायब है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कॉलोनी में चोरी की वारदातें आम हो गई हैं। रोज़ाना किसी न किसी मकान में चोरी हो रही है।

लोगों ने बताया कि कभी-कभी तो चोर धारदार हथियार लेकर भी आते हैं, जिससे एसबी नगर में खौफ का माहौल रहता है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story