राजस्थान

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र व्यय प्रेक्षक रवि रंजन कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक

Tara Tandi
9 April 2024 5:39 PM IST
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र व्यय प्रेक्षक रवि रंजन कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक
x
डूंगरपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री रवि रंजन कुमार ने हाल ही डूंगरपुर में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसीज के अधिकारियों की बैठक ली। श्री रंजन ने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने एवं एफएसटी टीमों को पूर्ण सतर्कता के साथ निगरानी रखने और इंटरसेप्शन तथा सीजर की कार्रवाई के दौरान सभी से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले का आसपुर विधानसभा क्षेत्र उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। उन्होंने आसपुर विधान सभा क्षेत्र में की गई कार्रवाई, डाटा संधारण की जानकारी, कन्ट्रोल रूम, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी आदि की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ प्रभारी कुंदन बलाई, सहायक प्रभारी रोशन जोशी और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story