राजस्थान
Udaipur: फ्रांसीसी युवती से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
Tara Tandi
24 Jun 2025 6:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर। उदयपुर शहर में फ्रांस की एक पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी फरार है। आरोप है कि व्यक्ति इस पर्यटक को एक पार्टी से बहला-फुसलाकर अपने किराए के अपार्टमेंट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अनुसार घटना सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि 22 जून को दिल्ली से उदयपुर पहुंची महिला अंबामाता क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताय कि आरोपी फरार है।
आसपास की जगहें दिखाने के बहाने अपार्टमेंट में ले गया आरोपी
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पीड़िता आरोपी के संपर्क में कैसे आई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। थानाधिकारी पूर्ण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महिला टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्ट्रो में एक पार्टी में गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी सिद्धार्थ से हुई। उन्होंने बताया, आरोपी ने महिला को आसपास की जगहें दिखाने के बहाने बाहर बुलाया और बाद में उसे सुखेर में अपने किराये के अपार्टमेंट में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद महिला ने खुद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘महिला ने बार-बार होटल लौटने की मिन्नत की लेकिन लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। उसी समय उसके मोबाइल फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद व्यक्ति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।’’ घटना के बाद महिला ने खुद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
TagsUdaipur फ्रांसीसी युवतीदुष्कर्म मामलापुलिस शुरू जांचUdaipur French girlrape casepolice starts investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





