राजस्थान

उदयपुर: गोगुन्दा में एसबीआई में चोरी का प्रयास किया गया, बदमाश मौके से फरार

Admin Delhi 1
12 March 2022 7:47 PM IST
उदयपुर: गोगुन्दा में एसबीआई में चोरी का प्रयास किया गया, बदमाश मौके से फरार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: उदयपुर जिले के गोगुन्दा उपखंड मुख्यालय पर बस स्टैंड के समीप स्थित एसबीआई शाखा में चोरों ने शुक्रवार देर रात पीछे की दीवार को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने बैंक के पीछे की करीब 15 फीट ऊंची दीवार को डेढ़ फीट तक खोदकर बड़ा खड्डा कर दिया। आसपास रह रहे ग्रामीणों को आवाजों से कुछ अंदेशा हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाने के एएसआई हरिसिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों को पुलिस की भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोगुन्दा उपखंड मुख्यालय का महत्वपूर्ण बैंक होने के बावजूद यहां पर गार्ड नहीं है।

Next Story