राजस्थान
उदयपुर मूक बधिर किशोरी से नाबालिग का प्रयास, नाबालिग को जेल
SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 7:41 AM GMT
![उदयपुर मूक बधिर किशोरी से नाबालिग का प्रयास, नाबालिग को जेल उदयपुर मूक बधिर किशोरी से नाबालिग का प्रयास, नाबालिग को जेल](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/11/3523730-5.webp)
x
नाबालिग का प्रयास, नाबालिग को जेल
राजस्थान झाड़ोल थाना क्षेत्र में मवेशी चरा कर घर लौट रही मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि एक महिला ने 21 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी है, जो मूक बधिर है। 20 सितंबर को वह भतीजी के साथ जंगल में मवेशी चराने गई थी। दोनों शाम 6 बजे वापस घर लौट रहे थे। इस बीच कुछ मवेशी इधर-उधर हो गए। महिला मवेशियों को लेने गई और भतीजी कुछ मवेशियों के साथ घर जा रही थी।
रास्ते में ढढावली निवासी कैलाश पुत्र हुरिया उर्फ हुरजी वडेरा आया और भतीजी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस मामले में पुलिस ने कैलाश को गिरफ्तार किया।
![SANTOSI TANDI SANTOSI TANDI](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
SANTOSI TANDI
Next Story