राजस्थान
Udaipur: बड़गांव कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 16 जून तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
Admindelhi1
14 Jun 2025 4:12 PM IST
x
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी
उदयपुर: राजकीय महाविद्यालय बड़गांव, जो कि आर.के. सर्कल के समीप ग्राम पंचायत शोभागपुरा परिसर में संचालित है, में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (फर्स्ट सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नई शिक्षा नीति (एन.ई.पी.-2020) के तहत प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 16 जून की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल http://hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं आगामी 1 जुलाई से प्रारम्भ कर दी जाएंगी।
Tagsउदयपुरबड़गांव कॉलेजएडमिशनप्रक्रियाशुरू16 जूनभरेंऑनलाइनफॉर्मUdaipurBargaon CollegeAdmissionProcessStart16th JuneFillOnlineFormजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





