राजस्थान

Udaipur: सड़क पर मिट्टी का ढेर बना हादसे का कारण, बाइक सवार की मौत

Admindelhi1
15 July 2026 10:45 AM IST
Udaipur: सड़क पर मिट्टी का ढेर बना हादसे का कारण, बाइक सवार की मौत
x
लापरवाही बनी मौत का कारण, हाईवे पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

उदयपुर: उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर एकत्र मिट्टी के ढेर से टकराने के कारण मंगलवार सुबह एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा गोर्वधन विलास थाना क्षेत्र में बलीचा स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के पास सुबह करीब छह बजे हुआ।

पुलिस हेड कॉन्स्टेबल हेमेन्द्र ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य जारी है, जहां सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगाए गए थे। बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ने से वह पहले मिट्टी के ढेर से टकराया और फिर डिवाइडर से जा भिड़ा। दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय निशित पुत्र बंशीलाल मीणा निवासी पलसिया, खेरवाड़ा के रूप में की है। उसके पास मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पहचान हुई। प्रारंभिक आशंका है कि वह शिक्षक भर्ती परीक्षा देने उदयपुर आ रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और निर्माणाधीन मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Next Story