राजस्थान
Jaipur-Chennai जा रहे विमान का टायर फटा, इमरजेंसी लैंडिंग से टला हादसा
Tara Tandi
30 March 2025 12:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर: रविवार की सुबह जयपुर से चेन्नई जा रहे एक विमान में एक बड़ी घटना होने से बच गई। विमान का टायर उड़ान के दौरान फट गया था, लेकिन पायलट की समझदारी और एयरपोर्ट अधिकारियों की तत्परता से विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया। यह घटना चेन्नई एयरपोर्ट के पास हुई थी, और यह जानलेवा हादसा होते-होते बचा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पायलट ने तुरंत दी जानकारी
दरअसल, एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, पायलट को विमान के टायर फटने की सूचना उड़ान के दौरान मिली। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। पायलट की सूझबूझ और तत्परता से विमान को आपातकालीन लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी गई।
इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
टायर फटने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए तैयार कर लिया। विमान का निरीक्षण करने के बाद पता चला कि विमान का पहिया संख्या-2 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े बाहर की ओर निकल रहे थे। हालांकि, इस हादसे में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
TagsJaipur-Chennaiविमान टायर फटाइमरजेंसी लैंडिंगटला हादसाplane tyre burstemergency landingaccident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





