राजस्थान

ओवर स्पीड बाइक स्लिप होने से दो युवक घायल

Admin4
10 March 2023 6:52 AM GMT
ओवर स्पीड बाइक स्लिप होने से दो युवक घायल
x
भरतपुर। भरतपुर नदबई में खेड़ली सड़क मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास बुधवार शाम को बाइक स्लिप होने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नदबई सीएचसी पर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गुबरऊआ गांव निवासी देवेंद्र पुत्र बच्चू बाइक पर सवार होकर अपने परिचित रजत के साथ गांव खटौटी से गांव जा रहे थे। इसी दौरान नदबई खेडली सड़क मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास बाइक स्लिप होने से बाइक सवार दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नदबई सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Next Story