
x
भरतपुर। भरतपुर भुसावर में इटामड़ा के पास एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हटामड़ा में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक सवार गांव महतौली निवासी ललित(20) पुत्र रघुवीर और रिंकू (21) पुत्र मानसिंह बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर उपस्थित लोगों से जानकारी ली। वहीं मृतक के गांव में घटना की जानकारी के बाद कोहराम मच गया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story