राजस्थान

बंदूक की नोक पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
26 March 2024 7:39 AM GMT
बंदूक की नोक पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवक गिरफ्तार
x
अन्य आरोपियों की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस तलाश कर रही है

अजमेर: बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बापर्दा रखा गया है। आरोपी माकड़वाली निवासी महेश गुर्जर व रामराज गुर्जर हैं। अन्य आरोपियों की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई के अनुसार, पीड़िता अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने गई थी। इस बीच एक कार आई और 4 आरोपियों ने उसके जीजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़िता का बंदूक के नोक पर अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद पुष्कर घाटी की तरफ ले गए और एक खंडहर कमरे में शराब के नशे में उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाई तो गोली से मार देंगे।

उसी दिन पीड़िता को बाइक पर दो लड़के जनाना हॉस्पिटल की तरफ ले गए। वहां भी एक लड़के ने रेप किया। बाद में आरोपियों ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जाते वक्त धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता ने अपने जीजा से संपर्क किया और घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने धमकी से परेशान होकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Next Story