राजस्थान

जमीन विवाद को लेकर लाठी और सरियों से मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल

Admin Delhi 1
16 Nov 2022 7:48 AM GMT
जमीन विवाद को लेकर लाठी और सरियों से मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल
x

क्राइम न्यूज़: राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आई है। कोटा जिले के कैथून थाना इलाके में दबंगों ने खेत पर काम कर रहीं दो महिलाओं पर हमला कर जमकर मारपीट की है। आरोपियों ने महिला के आंख मिर्च फेंकने का आरोप है। साथ ही डंडों और सरिए से बुरी तरह पीटा गया है। लाठी और सरियों से मारपीट में दो महिलाएं गंभीर घायल हुई है। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

चारणहेड़ी गांव निवासी पीड़ित धनराज सुमन ने बताया गांव में उनकी जमीन है। 2 बीघा जमीन को लेकर दादा के भाई के लड़कों से विवाद चल रहा है। उसका भाई और जीजा किसी काम से कोटा आए थे। वो खुद पत्नी की सोनोग्राफी करवाने कैथून गया था। घर में उसकी भाभी ज्योति और दीदी राजकरंदा, दीदी की बेटी किरण थी। तीनों खेत पर गई थीं और इस दौरान खेत पर 10-12 लोग व 8-10 महिलाएं आईं और उन्होंने दीदी व भाभी से मारपीट शुरू कर दी। दीदी की बेटी ने मौके से भागकर लोगों को बताया। परिवार के दबंगों ने उसकी दीदी को खेत में गिराकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान दीदी के आँखों में मिर्ची भी फेंकी गई।

भाभी को डंडों, सरिए और दांथली से मारा। इससे उनके दोनों हाथों पर चोट लगी है। साथ ही दीदी के कूल्हे और पैर पर चोट के गहरे निशान हैं। दोनों को इलाज के लिए कैथून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से रात को दोनों को कोटा रेफर कर दिया। धनराज का कहना है कि मामले की शिकायत कैथून थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई है।

Next Story