
x
जैसलमेर। जैसलमेर रामदेवरा में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक बढ़ गया। जिसमें दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें पोकरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला क्षेत्र के राठौड़ा गांव का है। राठौड़ा गांव में जमीन विवाद में घायल सभी आपस में रिश्तेदार ही है। दोनों पक्षों में पुश्तैनी जमीन के विवाद के कारण बहस हुई थी। जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। दोनों गुट आपसी झगड़े पर उतर आए और मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए।
एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया। झगड़े में देहथाराम पुत्र परमाराम, परमाराम पुत्र दिन्ना राम, मुलताराम पुत्र परमाराम और दूसरे गुट के सुरजाराम पुत्र आत्माराम और भंवरलाल पुत्र चंदाराम सभी निवासी राठौड़ा घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से पोकरण अस्पताल ले जाया गया और वहां गंभीर रूप से घायल सुरजाराम को जोधपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। रामदेवरा थानाधिकारी दलपत सिंह चौधरी ने बताया कि सभी सदस्य एक ही घर के थे। इस झगड़े में मामूली मारपीट हुई है लेकिन अभी तक थाना में किसी ने रिपोर्ट नहीं दी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story