राजस्थान

जमीन पर कब्जे के लिए उकसाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

Admin4
15 Sep 2023 10:56 AM GMT
जमीन पर कब्जे के लिए उकसाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया
x
बीकानेर। बीकानेर एसओजी ने सुदर्शना नगर में जमीन पर कब्जे के लिए उकसाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद के इस मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अनीस अहमद ने सुदर्शना नगर में जमीन विवाद और कब्जा करने के लिए धमकाने की रिपोर्ट व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया और बाद में जांच एसओजी में चली गई। जांच कर रहे एसओजी के एएसपी ओमप्रकाश किलानिया ने बताया कि इस मामले में सुदर्शना नगर निवासी दीवानसिंह सूई और रामपुरा बस्ती निवासी मांगीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। दोनों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए उकसाया। इस मामले में पूर्व में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य अ​िभयुक्त फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
Next Story