राजस्थान

दो विदेशी दिल्ली से जयपुर लेकर आए, बिना वीजा और पासपोर्ट के इंडिया आए

SANTOSI TANDI
15 July 2023 1:11 PM GMT
दो विदेशी दिल्ली से जयपुर लेकर आए, बिना वीजा और पासपोर्ट के इंडिया आए
x
दो विदेशी दिल्ली से जयपुर लेकर आए,
जयपुर क्राइम ब्रांच ने शनिवार दोपहर एक करोड़ रुपए की कोकीन पकड़ी है। बिना वीजा के आए दो विदेशी तस्कर दिल्ली से कोकीन लाए थे। क्राइम ब्रांच की टीम दोनों विदेशी तस्करों से पूछताछ कर रही है। इनके कब्जे से कोकीन के साथ 1 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है।
CI (क्राइम ब्रांच) रामसिंह नाथावत ने बताया- कोकीन तस्करी में आरोपी थीडेमारविलस और जालकिमानुअल निवासी नाइजीरिया (साउथ अफ्रीका) के रहने वाले है। CID क्राइम ब्रांच ने दोपहर को सूचना पर जवाहर नगर की सिंधी कॉलोनी में कार्रवाई की। घेराबंदी कर दो नाइजीरियन को पकड़ा गया। तलाश लेने पर उनके पास कोकीन और 1 लाख रुपए कैश मिले।
पुलिस गिरफ्त में नाइजीरिया के दोनों नागरिक।
पुलिस गिरफ्त में नाइजीरिया के दोनों नागरिक।
क्राइम ब्रांच ने कोकीन तस्करी में दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया। इनके कब्जे से मिली 58 ग्राम कोकीन और कैश को भी जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि अरेस्ट दोनों नाइजीरियन बिना वीजा और पासपोर्ट के इंडिया में ठहरे हुए थे। दिल्ली से बस-ट्रेन के जरिए जयपुर में कोकीन की सप्लाई देने आए थे। पकड़ी गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है।
Next Story