राजस्थान

एक के बाद एक दो फायर किए, प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद

SANTOSI TANDI
27 July 2023 10:59 AM GMT
एक के बाद एक दो फायर किए, प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद
x
प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद
प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्यारा सेना में जवान है और 1 माह पहले ही छुटि्टयों पर आया था। मामला जयपुर के बिंदायका थाना इलाके की बुधवार रात की है।
थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना नारायण एनक्लेव की है। यहां धीर सिंह (43) और उसके छोटे भाई हीरा सिंह (40) का परिवार रहता है। दोनों ही भाइयों के घरों की दीवार एक ही है। धीर सिंह सेना में जवान है और हीरा रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर। दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।
बुधवार रात 12 बजे दोनों भाइयों में विवाद हो गया था। इसी दौरान धीर सिंह ने छोटे भाई पर दो राउंड फायर कर दिया। बड़े भाई ने पहले छत से गोली मारी तो हीरा सिंह बच गया। फिर नीचे आकर नजदीक से गोली मारी। गोली कंधे पर लगी और फिर सिर को छूकर निकली। जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद हीरा सिंह अचेत हो गया।
फोटो हीरा सिंह का है। उसके बड़े भाई धीर सिंह ने गोली मार दी थी। हीरा सिंह रेलवे में था।
फोटो हीरा सिंह का है। उसके बड़े भाई धीर सिंह ने गोली मार दी थी। हीरा सिंह रेलवे में था।
आरोपी बड़ा भाई मौके से भाग गया। परिजन हीरा सिंह को लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बगरू एसीपी अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे।
गुरुवार को पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इकट्‌ठा किया ।
इसी जगह पर हीरा सिंह को गोली मारी गई थी। जहां से लहूलुहान हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था।
इसी जगह पर हीरा सिंह को गोली मारी गई थी। जहां से लहूलुहान हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था।
पठानकोट में तैनात है आरोपी
आरोपी पठानकोट में तैनात है, उसके 2 बच्चे हैं। वारदात के दौरान हीरा सिंह की पत्नी घर पर अकेली थी और उसका 1 बेटा है, जो दादा-दादी के साथ गांव गया हुआ था। पुलिस को आरोपी के घर से 12 बोर की बंदूक मिली है, जो लाइसेंस शुदा है। वहीं दो खोल भी मौके से बरामद किए गए हैं।
Next Story