राजस्थान

आपस में भिड़े दो समुदाय, आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी

Ritisha Jaiswal
10 May 2022 1:18 PM IST
आपस में भिड़े दो समुदाय, आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी
x
करौली और जोधपुर के बाद भरतपुर में भी सांप्रदायिक हिंसा की आग पहुंच गई है। बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए।

करौली और जोधपुर के बाद भरतपुर में भी सांप्रदायिक हिंसा की आग पहुंच गई है। बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में एक राहगीर घायल हो गया।

घटना करीब रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार 2013 में भी दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले के पांच आरोपी सोमवार को बरी होकर घर आए थे। ऐसे में वे लोग जश्न मना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजवाए और दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के घरों पर कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की। दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक पत्थरबाजी हुई।
धार्मिक स्थल पर पथराव
एक युवक ने गोविंद नगरी स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव कर दिया। पथराव के बाद एक गुट के लोग एकत्रित हो गए और दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी श्याम सिंह, मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और शहर के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एहतियातन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पांच थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है।


Next Story