राजस्थान

नाथद्वारा पुलिस थाना सर्कल में धोखाधड़ी से रुपए हड़पने के दो मामले दर्ज

Shantanu Roy
8 July 2023 11:06 AM GMT
नाथद्वारा पुलिस थाना सर्कल में धोखाधड़ी से रुपए हड़पने के दो मामले दर्ज
x
राजसमंद। राजसमंद में दो लोगों ने ठगी का शिकार होने पर नाथद्वारा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाथद्वारा शहर के आरटीडीसी रोड लालबाग निवासी विनोद कुमार पुत्र जमना लाल टांक ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि सुखाड़िया नगर, विद्या निकेतन स्कूल रोड निवासी गौरव सनाढ्य की पत्नी शिवानी शर्मा ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 5 लाख रुपए हड़प लिए। पांच लाख रुपये लेने के बाद उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया।
जिस पर विनोद ने मामला दर्ज कराया है। उधर, कुंचोली गांव के अंबा माता मंदिर के पास निवासी चेतन पुत्र सेहन लाल पुरोहित ने भी दो लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि दौसा के पावटा निवासी खेमराज पुत्र गजानंद जांगिड़ सेल्स मैनेजर, मोजिका फूड प्राइवेट लिमिटेड, 704, 706 7वीं मंजिल कैलाश, लाल कोठी स्कीम टोंक रोड जयपुर, रजत मोजिका 'एमडी' मोजिका फूड प्राइवेट लिमिटेड जयपुर। जिसने चेतन से धोखाधड़ी कर 2 लाख रुपए ले लिए जो वापस नहीं किए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story