राजस्थान

गहरी खदान में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत

Admin4
16 April 2023 7:28 AM GMT
गहरी खदान में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत
x
कोटा। कोटा शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में देर शाम एक हादसे में पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों युवक देवनारायण आवासीय योजना के पास गहरी खदान में नहाने गए थे। इस खदान में गाय भैंसों पानी पीने आती है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कपड़े खोलकर नहाने लग गए। एक किशोर को डूबते देख दूसरे ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों की बाहर नहीं निकल सके। निगम गोताखोर की टीम ने 20 मिनट के रेस्क्यू अभियान में दोनों शवो को बाहर निकाला।मृतक हंसराज गुर्जर (15) व शैतान गुर्जर (14) निवासी देवनारायण योजना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। घटना शाम 6 बजे के आसपास की है। शवो को साढ़े 8 बजे करीब खदान से बाहर निकाला गया।
Next Story