राजस्थान

गहरी खदान में डूबने से दो लड़कों की मौत

Admin4
16 April 2023 7:24 AM GMT
गहरी खदान में डूबने से दो लड़कों की मौत
x
कोटा। कोटा में खदान में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई। दोनों भैंस को पानी पिलाने गहरी खदान में गए थे। इस दौरान एक लड़का डूबने लगा तो दूसरा बचाने उतर गया। इस दौरान दोनों डूब गए। घटना रानपुर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी खदान की है। घटना के बाद देवनारायण आवास योजना के लोगों ने घटना का जिम्मेदार यूआईटी अधिकारियों को बताया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने से पहले लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आवास योजना में पानी की समस्या का समाधान, मृतक आश्रितों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी है। न्यू मेडिकल हॉस्पिटल के बाहर बड़ी संख्या में खड़े महिलाएं व पुरुष UIT अधिकारियों को मौके बुलाने की मांग पर अड़े हैं। तीन थानों की सीआई ,डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर पोस्टमार्टम को राजी हुए।
दरअसल, हंसराज गुर्जर (15) व शैतान गुर्जर (14) शुक्रवार दोपहर को भैंस को पानी पिलाने देवनारायण आवासीय योजना के पास गहरी खदान में गए थे। इस खदान में पानी भरा रहता है। बताया जा रहा है कि भैंस को डूबने से बचाने के लिए एक लड़का खदान में उतर गया। वो डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने उतरा। दोनों की बाहर नहीं निकल सके शाम करीब साढ़े 5 बजे पानी का टैंकर भरने आए युवक ने खदान के पास कपड़े व चप्पल पड़े दिखे। उसने आवासीय योजना में जाकर बताया। फिर पुलिस को सूचना दी। रात 8 बजे करीब निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्कूबा डाइविंग कर करीब 20 मिनट में दोनों शवों को बाहर निकाला। हंसराज 5 भाई बहनो में इकलौता था। तीसरे नम्बर का था। वो 8वीं में पढ़ता था। जबकि शैतान 6ठीं कक्षा में पढ़ता था।
Next Story