
x
जयपुर। जयपुर शिप्रापथ थाना पुलिस ने पहले से क्रयशुदा मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर कब्जा करने वाले दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। थाने में मामला वर्ष 2016 में दर्ज करवाया गया था। डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार गुप्ता निवासी लालसोट दौसा हाल अग्रवाल फार्म मानसरोवर और मनोज कुमार शर्मा निवासी जवाहर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में परिवादी राजीव जैन ने मामला दर्ज कराया था कि उन्होंने 114/423 अग्रवाल फार्म मकान की सर्वप्रथम निर्मला देवी से जरिये इकरारनामा खरीद किया था।
निर्मला जैन की मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र धर्मेन्द्र नानावटी ने वर्ष 2015 का पुराना इकरारनामा स्वयं के पक्ष में करवा लिया। आरोपी मनोज शर्मा व अनिल गुप्ता ने मकान को विवादित करने के उद्देश्य से धर्मेन्द्र नानावटी से नवंबर 2015 में मकान का मुख्त्यारनामा उप रजिस्ट्रार के यहाँ पंजीकृत करवा लिया। इसके बाद जनवरी 2016 की रात्रि में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मकान पर कब्जा कर लिया था।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story