राजस्थान

शहर में अवैध मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Admin Delhi 1
22 Sept 2023 11:39 AM IST
शहर में अवैध मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
x
7.35 ग्राम स्मैक बरामद

जोधपुर: फलोदी जिला क्षेत्र की मतोड़ा पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी विनित कुमार बंसल ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी व वृताधिकारी शंकरलाल के निर्देशन में मतोड़ा थानाधिकारी अचलाराम और पुलिस ने कल बुधवार को सरहद राड़ियामगरा के पास प्रदीप पुत्र सुखाराम विश्नोई निवासी हरलाया और दिनेश पुत्र गोपालराम विश्नोई (जाणी) निवासी जाणियों की ढाणी पल्ली की तलाशी ली तो उनके पास से 07.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच भोजासर थानाधिकारी जमील खान कर रहे हैं ।

Next Story