राजस्थान

12 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Admin4
18 April 2023 9:03 AM GMT
12 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर शहर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने बारह ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ये स्मैक बेचने के इरादे से निकले थे। इनके पास हेरोइन तोलने में उपयोग होने वाला कांटा और हेरोइन की बिक्री के चौबीस हजार रुपए मिले हैं। इनमें एक आरोपी शहर के छजगरिया मोहल्ले का रहने वाला है जबकि अन्य चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव महियांवाली का निवासी है। आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन के मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस को इलाके में दो लोगों के हेरोइन लेकर आने की सूचना मिली थी। इस पर जवाहर नगर थाना क्षेत्र में गश्त शुरू की गई। इसी दौरान मौसम विभाग के पास अशोक नगर बी का रहने वाला सन्नी कुमार छजगरिया पुत्र हंसराज छजगरिया और उसका साथी चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव महियांवाली का रहने वाला रवींद्र पुत्र इंद्राज नजर आया। दोनों पुलिस को देखते ही घबरा गए। इस पर पुलिस काे शक हुआ और दोनों को रोककर तलाशी ली गई। इनके पास से बारह ग्राम हेरोइन, इसे तोलने में इस्तेमाल होने वाला कांटा और बिक्री के 24 हजार रुपए मिले। दोनों इलाके में हेरोइन बेच रहे थे। पुलिस इनसे हेरोइन के मुख्य सप्लायर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Next Story