राजस्थान

अवैध खनन और परिवहन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Admin4
6 April 2023 7:50 AM GMT
अवैध खनन और परिवहन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
x
भरतपुर. भरतपुर अवैध खनन के मामले में बयाना पुलिस सर्किल की गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर वन क्षेत्र से अवैध खनन कर सैंड स्टोन निकाल कर परिवहन करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गढ़ीबाजना एसएचओ महेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों अभियान के तहत अवैध खनन कर निकाले गए सैंड स्टोन से भरे दो ट्रकों को जब्त किया गया था। कार्रवाई के दौरान चालक ट्रकों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। जिनके खिलाफ अवैध खनन कर चोरी करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रकों के चालक गांव परौआ निवासी वकील पुत्र भगवान सिंह गुर्जर और हरभान सिंह पुत्र साहब सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Next Story