राजस्थान

दलित नाबालिग के अपहरण में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Saba Naaz
29 Jun 2025 7:00 PM IST
दलित नाबालिग के अपहरण में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
x
Ajmer अजमेर : जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र से लापता हुई दलित नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पुष्कर निवासी रमेश बागरिया (22) और कानस गांव निवासी सोनू उर्फ युवराजसिंह रावत (20) शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 18 जून को परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की और अथक प्रयासों के बाद उसे दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति अजमेर के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद किशोरी के बयान दर्ज कराकर उसे परिजनों को सौंपा गया। अनुसंधान में मामला अपहरण, एससी-एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज पाया गया, जिसे आगे की जांच के लिए अजमेर ग्रामीण वृत्ताधिकारी रामचंद्र चौधरी को सौंपा गया।
पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पीसांगन थानाधिकारी के साथ एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे। गंभीर धाराओं में दर्ज इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
Next Story