
x
सीकर। गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के पास डाबला से और तीन को झुंझुनूं के पौंख गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष जाट और विक्रम गुर्जर सीकर का रहने वाला हैं। जबकि सतीश कुम्हार, जतिन मेघाल और नवीन मेघवाल हरियाणा के भिवानी का रहने वाला हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार दोपहर एडीजी क्राइम रवि प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। बदमाशों के पास से टर्की और चाइना मेड हथियार मिले है। साथ ही 183 कारतूस बरामद किए गए है। आरोपियों ने सीकर में 52 राउंड, बबई में 3 और आज मुठभेड़ के वक्त 5 राउंड फायर किए थे।
उन्होंने बताया कि पौंख गांव में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की 15 टीमें शामिल थी। जिसे झुंझुनूं और सीकर एसपी लीड कर रहे थे। बागोली नदी के निकट पहाड़ियों में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में दो बदमाश के पैर में गोली लगी। हालांकि, पुलिस के प्रेशर के चलते हरियाणा नहीं भाग पाए। बदमाश हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर पर डाबला के खेतों में छिपे हुए थे। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात पौने 3 बजे 2 बदमाशों को दबोचा। उसके बाद रातभर पुलिस तलाश करती रही। पुलिस को वहां की जनता का सहयोग मिला। बालाखेत की पहाड़ियों में सतीश और जतिन ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई गई। सतीश और जतिन के गोली लगी। वहां से एक बाल आपचारी को भी निरुद्ध किया गया। सोशल मीडिया पर जो चल रहा वो जांच का विषय हैं। बहुत सी चीजें जांच में सामने आएंगी। पहचान छिपाते हुए सभी आरोपी छात्र बनकर रह रहे थे। इधर, पुलिस ने घायल आरोपी सतीश और जतिन को उपचार के लिए सवाई मानसिंह के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है।
ADG क्राइम रवि प्रकाश मेहरडा ने कहा कि सीकर में पिपराली रोड पर सीएलसी चौक में शनिवार सुबह गैंगवार हुई थी। गैंगवार में राजू ठेहट और नागौर जिले के रहने वाले ताराचंद कड़वासरा की मौत गई थी। ताराचंद से चाबी छीनने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। एक घायल का सीकर के कल्याण अस्पताल में उपचार चल रहा है। हत्याकांड में विदेशी हथियारों का इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। इसके बाद जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता टीम के साथ सीकर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पीछा किया। सीकर पुलिस की टीम ने भी साथ में मिलकर लगातार पीछा किया। इनकी लोकेशन को लगातार ट्रैस किया गया। रातभर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और सीकर जिले के निवासी मनीष जाट व विक्रम गुर्जर गिरफ्तार किया।
ADG क्राइम रवि प्रकाश ने कहा कि बागोली नदी के निकट पहाड़ियों में रातभर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस के प्रेशर के चलते बदमाश हरियाणा नहीं भाग पाए। बदमाश हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर पर डाबला के खेतों में छिपे हुए थे। पुलिस ने रात पौने 3 बजे 2 बदमाशों को दबोच लिया। उसके बाद रातभर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश करती रही। पुलिस को वहां की जनता का भी सहयोग मिला। बालाखेत की पहाड़ियों में सतीश और जतिन ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें सतीश और जतिन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने वहां से एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है। बदमाशों से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए है। बदमाशों के पास 5 टर्की और चाइना मेड हथियार और 183 कारतूस मिले है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से हार्डकोर अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है। एक महीने से बदमाश छात्र बनकर इलाके में रह रहे थे। राजू ठेहट को सुरक्षा देने के मामले में रविप्रकाश ने कहा कि कई सुरक्षा एजेंसियों की एसेसमेंट के बाद ही इस पर निर्णय किया जाता है। राजू ठेहट ने खुद के पास निजी सुरक्षाकर्मी रख रखे थे। इन बदमाशों के पीछे कौन से गैंग है। इस बारे में आरोपियों से पूछताछ के बाद ही सच सामने आ पाएगा।
एडीजी क्राइम रवि प्रकाश ने बताया कि राजू ठेहट हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। अपराधी रोहित गोदारा पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। सरदारशहर में 2019 में भींवराज सारण की हत्या में भी रोहित गोदारा मुख्य आरोपी था। सरदारशहर में सरपंच के देवर की हत्या में भी रोहित गोदारा मुख्य आरोपी था। रोहित के खिलाफ बीकानेर सहित चूरू, जयपुर, फलौदी में करीब 20 मुकदमें दर्ज है।
Next Story