राजस्थान
ट्यूशन टीचर ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, दो बच्चों की मौजूदगी में किया दुष्कर्म का प्रयास, आकर बताया घटना
Bhumika Sahu
25 Aug 2022 5:33 PM IST

x
दो बच्चों की मौजूदगी में किया दुष्कर्म का प्रयास, आकर बताया घटना
भरतपुर, भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक टीचर ने अपनी 12 साल की स्टूडेंट से रेप की कोशिश की। छात्रा जब ट्यूशन के लिए टीचर के पास गई तो टीचर ने दूसरे बच्चों की मौजूदगी में बच्ची से छेड़छाड़ किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
12 साल की बच्ची के पिता ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 23 अगस्त को दोपहर 3 बजे लड़की आरोपी नरेश के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। बच्ची के साथ दो बच्चे भी नरेश से ट्यूशन ले रहे हैं। नरेश ने दोनों बच्चों को दीवार के सामने खड़ा किया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने टीचर के इस कदम का विरोध किया और नरेश के घर से उसके घर आ गई। लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता ने उचचैन थाने में मामला दर्ज कराया। बच्ची के साथ जब यह घटना हुई उस वक्त वहां दो बच्चे भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story





