राजस्थान

छेड़खानी से परेशान होकर 2 सगी बहनों ने की सुसाइड

Rani Sahu
8 Oct 2023 10:22 AM GMT
छेड़खानी से परेशान होकर 2 सगी बहनों ने की सुसाइड
x
राजस्थान : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शोहदों की छेड़खानी से परेशान होकर 2 सगी बहनों द्वारा सुसाइड कर लिए जाने की खबर सामने आई है। मृत लड़कियो के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया गया था। मामले में राजस्थान में सियासत भी गरमा गई है। स्थानीय विधायक ने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले में 4 लड़कों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
कई महीनों से परेशान कर रहे थे शोहदे
बताया जाता है कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला स्थित पीपलखूंट उपखंड अंतर्गत घंटाली थानाक्षेत्र में 2 चचेरी बहनों ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। दोनों बहनें पीपलखूंट में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। दोनो बहनें पीपलखूंट में ही 2 भाइयों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीने से इलाके के 4 शोहदे दोनों बहनों को परेशान कर रहे थे। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को भी दी थी।
परिजनों ने गैंगरेप का लगाया आरोप
बताते हैं कि बीते 4 अक्टूबर को दोनों बहनें बाजार गई थीं, तभी शोहदों ने उनके साथ छेड़खानी और मारपीट कर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद पीपलखूंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा। 5 अक्टूबर को स्कूल जाने के क्रम में दोनों बहनों का अपहरण कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया। 6 अक्टूबर को दोनों बहनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
Next Story