
x
कोटा। कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पति के शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने सुसाइड कर लिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला पूजा (37) नगर निगम कोटा में सफाईकर्मी थी। पति के शराब पीने की आदत से काफी परेशान थी। उसने 29 मई को घर में फांसी का फंदा लगा लिया था। परिजनों ने समय रहते उसे फांसी के फंदे से उतारा। और इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पिछले 7 दिन से कोटा हॉस्पिटल में भर्ती थी। आज उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।
जानकारी के अनुसार साल 2000 में उसकी शादी सुल्तानपुर निवासी अर्जुन से हुई थी। अर्जुन प्राइवेट काम करता है। पूजा सुल्तानपुर से कोटा अप डाउन करती थी। अर्जुन के शराब पीने की लत से पत्नी पूजा काफी परेशान थी। कई बार उसने शराब छोड़ने को कहा। लेकिन शराब नहीं छुटी। 29 मई सोमवार की सुबह घर पर सभी लोग मौजूद थे। उसी दौरान दोनों पति पत्नी में शराब पीने के बात को लेकर कहासुनी हुई। पूजा गुस्सा होकर कमरे में चली गई। उसने फांसी का फंदा लगा लिया। पति ने खिड़की से देखा तो वो फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों व पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। वहां से कोटा रेफर किया। हालात खराब होने पर उसे ICU में शिफ्ट किया था। सुल्तानपुर थाना SHO संदीप विश्नोई ने बताया कि पूजा की शादी को 22 साल हो चुके थे। पति पत्नी के बीच अनबन चलती रहती है।ससुराल पक्ष वालों ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story