राजस्थान

आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान 70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी के साथ मौत को चुनी, दंपत्ति ने किचन में दिया फंदा

Bhumika Sahu
29 Jun 2022 10:22 AM GMT
आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान 70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी के साथ मौत को चुनी, दंपत्ति ने किचन में दिया फंदा
x
दंपत्ति ने किचन में दिया फंदा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चूरू. राजस्थान के चूरू शहर में बुधवार को दुखभरी खबर आई, जहां खराब माली हालत व बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग दंपत्ती ने दर्दनाक मौत को चुन लिया। वार्ड नम्बर 46 स्थित घर में दोनों के शव रसोई में फंदे से झूलते मिले। जिन्हें नीचे उतारकर राजकीय डीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी। ओल्ड कपल लंबे समय से आर्थिक तंगी व बीमारी से जूझ रहे थे। जिसे ही नजदीकी लोग आत्महत्या की वजह मान रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने दोनों बुजुर्गों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सुबह बाहर नहीं आए तो भाई को हुआ शक
थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि मृतक 70 वर्षीय सांवता राम व 65 वर्षीय पत्नी उमा देवी थी। मामले में सांवता राम के भाई पूर्णाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया कि बुधवार सुबह देर तक भी भाई सांवता व भाभी उमा देवी घर से बाहर नहीं निकले थे। इस पर जब उसे संदेह हुआ तो उसने घर के अंदर जाकर देखा। जहां भाई व भाभी रसोई में लोहे की पाई पर लगाए गए फंदे से लटके मिले। जिसकी सूचना पुलिस को देने के साथ उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दो साल से था आर्थिक संकट, बीमारी ने भी घेरा
मृतक के नजदीकी लोगों के अनुसार दोनों पति- पत्नी आर्थिक तंगी व बीमारी से परेशान थे। सांवता राम मेकेनिक था। जो छोटा- मोटा काम करके परिवार पाल रहा था। उम्र के साथ कम दिखना शुरू होने के साथ बीमारी ने दोनों को घेर लिया था। लॉकडाउन के कारण उसका जो भी काम चलता था वह भी बंद होने जैसी स्थिति में आ गया था, साथ ही दोनों के कोई संतान भी नहीं थी। ऐसे में घर में अकेले रह रहे दोनों बुजुर्ग दंपती को अपनी समस्याओं से निपटने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उन्होंने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।
मौके पर लगी भीड़
दंपती की आत्महत्या की सूचना शहर में आग की तहर फैल गई। सुनते ही लोग घटना स्थल पहुंच गए। ऐसे में पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के बाहर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई दंपती की आत्महत्या पर अफसोस जताने लगा।


Next Story