राजस्थान

घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटा पति का सिर....

Teja
12 Jan 2023 11:14 AM GMT
घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटा पति का सिर....
x
उदयपुर । उदयपुर जिले में घरेलू कलह से परेशान एक पत्नी ने कुल्हाड़ी से अपने पति का सिर काट दिया। बाद में उसने अपने दो बच्चों की मदद से पति के सर और धड़ को अलग-अलग जगह अपने घर के आगे गड्डा खोदकर दफना दिया। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने गड्डे से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना उदयपुर जिले के परसाद थाना इलाके में हुई। इस संबंध में हरीश मीणा ने रिपोर्ट दी है कि 5 जनवरी को उसका भाई रूपलाल मीणा अचानक कहीं चला गया। भाई घर पर नजर नहीं आया तो उसने भाभी शारदा से पूछा लेकिन भाभी शारदा ने कहा कि वह मजदूरी पर गया था। उसके बाद उसका उससे संपर्क नहीं हुआ। यह कहकर उसने बात को टाल दिया। इस पर वह भाभी के साथ थाने पहुंचा और भाई रूपलाल मीणा की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
पुलिस रूपलाल को खोज रही थी सोमवार को रूपलाल के खेत की पाली में कुछ अजीब से बदबू आई। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की तो पाली के पत्थरों के नीचे इंसान की खोपड़ी और कुछ हड्डियां दिखाई दीं। इस पर पुलिस ने एसडीएम को बुलाया। बाद में उनकी मौजूदगी में खोपड़ी को बाहर निकाला। यहां उसका धड़ नहीं था। इस पर पुलिस और परिजनों ने इस बारे में शारदा से पूछताछ की तो वह बिना कुछ बताए मौके से भाग गई।
इस पर पुलिस ने टीम गठित कर शारदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने कुल्हाड़ी से पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी पत्नी शारदा ने बताया कि उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने दो नाबालिग लड़कों की मदद ली थी। बाद में पुलिस ने आरोपी पत्नी की निशानदेही पर मृतक का धड़ भी बरामद कर लिया।
Next Story