राजस्थान

जयपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस पर मंदिरों में सजी तिरंगा झांकी

Shantanu Roy
15 Aug 2022 11:33 AM GMT
जयपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस पर मंदिरों में सजी तिरंगा झांकी
x
बड़ी खबर
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। वहीं जयपुर शहर के सभी देवालय भी इससे अछूते नहीं रहे। मंदिरों में देशभक्ति और धर्म का संगम देखने को मिला। मंदिरों में इस मौके पर भगवान को तिरंगे की पोशाक धारण करवा कर तिरंगा झांकी सजाई गई है। तिरंगों, गुब्बारों और झंडों से सजे देवालयों से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों भगवान भी आजादी के इस जश्न में शरीक हो। गोविन्ददेव जी मंदिर में मंदिर महंत के सान्निध्य में ठाकुर जी को को तिरंगे की पोशाक धारण करवाई गई।
महंत हनुमान दास के सानिध्य में सुबह अभिषेक कर लक्ष्मी जगदीश मंदिर ठाकुरजी को भी तिरंगी पोशाक धारण करवा कर तिरंगे लगाए गए। वहीं चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मेंदिर में बाबा ताड़कनाथ को रत्नाभूषण धारण करवाकर तिरंगा दरबार सजाया जाएगा। इधर सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी व पश्चिममुखी हनुमानजी, अंबाबाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, गलतागेट स्थित गीता गायत्री मंदिर, ब्रजनिधिजी मंदिर में भी तिरंगे की झांकियां सजाई गई। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पंडित अमित शर्मा के सान्निध्य में तिरंगा झांकी सजाई गई। वहीं ढेहर का बालाजी स्थित सियाराम की बगीची से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। 501 फीट लंबी तिरंगा यात्रा का मुरलीपुरा स्कीम पहुंचने पर समापन हुआ।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story