राजस्थान

माटी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन

Tara Tandi
10 Aug 2023 6:02 PM IST
माटी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन
x
सेठ रंग लाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमन्द में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत “माटी को नमन वीरों का वंदन“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती निर्मला मीणा ने सभी विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को पंचप्रण प्रतिज्ञा दिलवाई एवं सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश के वीरों के बलिदान का सम्मान करें एवं देश की रक्षा और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करें। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
Next Story