राजस्थान

आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालोें की स्मृति में श्रद्धांजलि

Admin Delhi 1
30 May 2023 4:06 PM IST
आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालोें की स्मृति में श्रद्धांजलि
x

महुवा: दौसा के पाटोली- पीपलखेड़ा में 29 मई 2007 को गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छह आंदोलनकारियों की बरसी पर सोमवार को पाटोली- पीपलखेड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारी संख्या में समाज के लोगोंं मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान गुर्जर आरक्षण आंदोलन संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय बैंसला भी पाटोली- पीपलखेड़ा में पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैंसला ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए अब आवश्यकता है कि पढ़ाई और किताबों से प्यार किया जाए और नशे से दूर रहें।

उन्होंने कहा कि जो भी समाज के युवक नौकरी लग रहे हैं वे अपने समाज के अन्य युवाओं को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में समाज और सरकार के बीच हुए समझौते का सरकार पालन करें, इसके लिए समस्या निवारण शिविर भी लगाए।

Next Story