राजस्थान

एक बुजुर्ग की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 2:37 PM IST
एक बुजुर्ग की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
x

सिटी न्यूज़: धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सांडा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी.

कोतवाली थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सांडा गांव निवासी बच्चा सिंह (65) पुत्र भोगीराम जाटव सुबह घर से लापता हो गया था. वह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग की मानसिक स्थिति खराब चल रही थी. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पटरी पार करते समय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत का मामला सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है.

Next Story