राजस्थान

रिपेयरिंग के लिए दिए मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए साढ़े सोलह लाख

Admin4
8 Sept 2023 5:49 PM IST
रिपेयरिंग के लिए दिए मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए साढ़े सोलह लाख
x
उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रिपेयरिंग के लिए दिए गए मोबाइल का पासवर्ड चुराकर साढ़े सोलह लाख रुपए आॅनलाइन ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार गिरवर लाल चौधरी पुत्र कालूराम निवासी सेक्टर 9 क्रिस्टल प्लाजा के पास ने रिपोर्ट दी कि उसने एक साल पहले मोबाइल खरीदा था. 2 माह पूर्व मोबाइल में कुछ खराबी आ जाने से रिपेयरिंग के लिए रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर राकेश जैन को दिया था. राकेश जैन ने मोबाइल पर हर रोज नई-नई परेशानी बताकर जल्दी ठीक करने का आश्वासन दे रहा था.
परिवादी बैंक गया तो जानकारी हुई कि उसके खाते से राकेश जैन ने मोबाइल से पासवर्ड चुराकर खाते से विभिन्न तरीकों में 16 लाख 59 हजार रुपए आॅनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से राकेश जैन व अन्य दोस्तों ने अपने अपने खाते में राशि को ट्रांसफर करवाई. इस पर Police थाना हिरण मगरी में परिवाद पेश किया, लेकिन राकेश जैन व उसके परिवार के सदस्यों ने उसे 2 लाख रुपए लौटा दिए.
Next Story