राजस्थान

11 पुलिस अधिकारियों और 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

Admin Delhi 1
22 July 2023 7:13 AM GMT
11 पुलिस अधिकारियों और 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण
x

राजसमंद न्यूज़: राजसमंद पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आदेश जारी कर 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से 11 पुलिस थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आदेश के अनुसार लीलाधर मालवीय को राजनगर पुलिस थानाधिकारी, संगीता बंजारा को महिला थाना, शब्बीर खान को केलवाडा थाना, हनुवंत सिंह को आमेट थाना, योगेश चौहान नाथद्वारा पुलिस थानाधिकारी, मुकेश सोनी को भीम थानाधिकारी के पद पर लगाया है।

राजेश पंचाल को पुलिस लाईन में संचित निरीक्षक पर पर ओर गोविंद सिंह को अपराध शाखा में सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है।

आमेट थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह आमेट से कुंवारिया पुलिस थानाधिाकरी बनाया गया। मुकेश कुमार को पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना, प्रवीण राजपुरोहित को रेलमगरा थानाधिकारी, रमेश लाल को देलवाडा, हीरालाल को दिवेर, कमलेन्द सिंह को देवगढ थाना प्रभारी, राजू सिंह को कांकरोली द्वितीय अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया।

एसआई विजेन्द्र सिंह का तबादला भीम, रतन लाल का जिला विशेष शाखा, राजेन्द्र कुमार का नाथद्वारा थाना, गोवर्धन सिंह का राजनगर थाने मे स्थानान्तरण किया गया। वहीं सुरेंद्र सिंह को यातायात प्रभारी राजसमंद के पद पर लगाया गया है।

Next Story