राजस्थान
Sawai Madhopur में नालसा संवाद योजना 2025 हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Tara Tandi
3 July 2025 6:27 PM IST

x
Sawai Madhopur सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में नालसा संवाद योजना 2025 के संबंध में संवाद यूनिट के सदस्यों को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव समीक्षा गौतम द्वारा उपस्थित यूनिट के सदस्यों को बताया गया कि आदिवासी समुदायों और घुमंतू जनजातियों के सामने उभरती हुई चुनौतियों को पहचानते हुए हाशिए पर पड़े कमजोर आदिवासियों और विमुक्त/खानाबदोश जनजातियों तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करने एवं इन समुदायों को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संवाद (हाशिए पर पड़े कमजोर आदिवासियों और विमुक्त/खानाबदोश जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करना) योजना 2025 शुरू की गई है। योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए जिले में दो पैनल अधिवक्ताओ, दो अधिकार मित्रों, एक विधि संकाय सदस्य एवं एक बैंक प्रतिनिधि को शामिल करते हुए संवाद इकाई का गठन किया गया है।
सचिव समीक्षा गौतम द्वारा संवाद इकाई के सदस्यों को उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि संवाद इकाई जनजातीय एवं घुमंतु समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी, वह प्रत्येक तालुका में जनजातीय समुदाय की पहचान करने के लिए जिले की सभी तालुका विधिक सेवा समितियो से समन्वय स्थापित करेगी और जनजातीय समुदायो की चुनौतियां और चिंताओं की पहचान करने में संबंधित सरकारी विभागों, जनहितैषी संगठनों एवं व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी। साथ ही जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जानकारी फैलाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेगी। साथ ही जनजातीय समुदायों के आवास से संबंधी दावों और मुआवजा दावों के निपटान में सहायता के लिए वन विभाग जैसे प्रासंगिक सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।
संवाद इकाई जनजातीय क्षेत्रों में आदिवासी एवं घुमंतु समुदायों के व्यक्तियों को गिरफ्तारी के दौरान उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों आदि का आयोजन करेगी तथा डोर टू डोर अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को निशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
TagsSawai Madhopurनालसा संवाद योजना 2025अधिकारियों प्रशिक्षणNALSA Samvad Yojana 2025Officers Trainingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





