राजस्थान

दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 18 घायल

Admin4
8 Sep 2023 12:09 PM GMT
दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 18 घायल
x
चूरू। राजस्थान के चूरू में गुरुवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की जोरदार भीषण हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सरदारशहर में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं। यह हादसा सावर और साडासर के बीच हुआ है। सड़क हादसे में 18 लोग घायल हुए। सभी यात्री बताए राजासर गांव के निवासी बताए जा रहे है।
Next Story