राजस्थान

शताब्दी सर्किल ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा

Admin Delhi 1
1 May 2023 5:29 PM IST
शताब्दी सर्किल ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा
x

जोधपुर न्यूज: पाली रोड स्थित शताब्दी सर्किल ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बस से नीचे उतरने के दौरान वह गिर गया और उसी बस की चपेट में आ गया। युवक पाली से जोधपुर शादी में शामिल होने आया था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।

जानकारी के अनुसार पाली के राजेंद्र नगर निवासी तरुण (22) शादी समारोह में शामिल लेने के लिए पाली से बस में सवार होकर जोधपुर आया। यहां उसे शताब्दी सर्किल ओवरब्रिज पर उतरना था। वह बस के गेट पर पहुंचा और नीचे उतरते समय अचानक नीचे गिर गया।

चालक को नजर नहीं आया और चालक ने गाड़ी चला दी, जो युवक के ऊपर से निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कराया।

Next Story