राजस्थान

बोरखेड़ा फ्लाई ओवर पर शुरू होगा ट्रैफिक, 31 मार्च तक काम पूरा होने की है संभावना

Admin Delhi 1
22 Feb 2023 2:37 PM GMT
बोरखेड़ा फ्लाई ओवर पर शुरू होगा ट्रैफिक,  31 मार्च तक काम पूरा होने की है संभावना
x

कोटा: शहर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर विकास न्यास द्वारा हर क्षेत्र में फ्लाई ओवर व अंडरपास के निमाण करवाए गए हैं। उसी के तहत बोरखेड़ा में निर्माणाधीन फ्लाई ओावर का काम 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। जिससे इस पर ट्रैफिक शुरू हो सकता है। न्यास द्वारा जुलाई 2021 में बोरखेड़ा फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। उसके हिसाब से इसका काम किया जा रहा है। वर्तमान में जिस तेजी से काम किया जा रहा है। उससे अनुमान है कि यह काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। जिससे लोड टेस्टिंग होने के बाद अप्रेल में इससे ट्रैफिक शरू किया जा सके।

11 सौ मीटर लम्बा है फ्लाई ओवर

बोरखेड़ा फ्लाई ओवर की लम्बाई करीब 11 सौ मीटर है। बोरखेड़ा आरओबी से बारां रोड पर कृषि विश्वविद्यालय के सामने तक इस फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है। 111 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फ्लाई ओवर के 28 स्लेप और 30 पिलर हैं।

90 फीसदी काम हुआ पूृरा

जुलाई 2021 में शुरू हुए इस फ्लार्ई ओवर का करीब 85 से 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। 28 स्लेप में से बीच के हिस्से में 5 स्लेप डलने शेष हैं। जिनके डलने का काम इसी महेीने पूरा होने का अनुमान है। साथ ही शीघ्र ही इसकी पुताई का काम भी शुरू होने वाला है। बोरखेड़ा आरओबी से जोड़कर इसे बनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत और आखिरी हिस्से का काम लगभग पूरा हो गया है। बीच के हिस्से का काम चल रहा है।

स्लेप डालने के बाद होगा डामर का काम

न्यास सूत्रों के अनुसार बोरखेड़ा फ्लाई ओवर का निमाण कार्य समय सीमा में चल रहा है। इसके बीच के 5 स्लेप डलने के बाद इसके ऊपर डामर का काम शुरू किया जाएगा। उससे पहले नीचे की तरफ पुताई का काम शीघ्र शुरू हो जाएगा।

कुछ दिन और रहेगी रास्ते की परेशानी

बोरखेड़ा फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जहां तेजी से किया जा रहा है। वहीं उसके साइड की एप्रोच रोड व स्लीप लेन का काम भी किया जा रहा है। लेकिन बीच-बीच में सड़क व फ्लाई ओवर का काम होने से रास्ता बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। न्यास अधिकारियों के अनुसार काम चलने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक को डायवर्ट किया हुआ है। पूरी तरह से ट्रैफिक बंद नहीं किया गया है। जिससे लोगों को भी परेशानी नहीं हो और काम भी बाधित नहीं हो। अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन की परेशानी और है उसके बाद फ्लाई ओवर तैयार होने के बाद यहां से यातायात सुगम हो जाएगा।

एक लाख से अधिक लोगों को लाभ

न्यास अधिकारियों के अनुसार बोरखेड़ा पुलिया संकरी होने से वहां अक्सर जाम के हालात बनते थे। बारां रोड व देवली अरब रोड पर भी कई नई कॉलोनियां बस चुकी हैं। जिनकी आबादी करीब एक लाख से अधिक है। ऐसे में फ्लाई ओवर बनने से बोरखेड़ा पुलिया व पेट्रोल पम्प के पास चौराहे पर लगने वाले जाम से तो मुक्ति मिलेगी। साथ ही उस क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले एक लाख से अधिक लोगों को भी लाभ होगा। वे आसानी से बिना किसी बाधा के अपने घर पहुंच सकेंगे। साथ ही बारां जाने वाले अन्य वाहन भी सीधे फ्लाई ओवर से निकल सकेंगे। नगर विकास न्यास के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाई ओवर का निमाण कार्य 90 फीदसी पूरा हो चुका है। इसके 31 मार्च तक पूृरा होने का अनुमान है। जिससे अप्रेल में इस फ्लाई ओवर से ट्रैफिक शुरू किया जा सकेगा।

यहां भी बने फ्लाई ओवर

नगर विकास न्यास की ओर से शहर के हर क्षेत्र में फ्लाई ओवर बनाए गए हैं। बूंदी रोड पर पहले जहां आरओबी बना हुआ है। वहीं महाराणा प्रताप चौराहे पर रोटरी फ्लाई ओवर बनाया गया है। गुमानपुरा स्थित इंदिरा गांधी तिराहे पर ’वाला तोप से वल्लभ नगर तक फ्लाई ओवर बनाया है। रंगपुर रोड पर आरओबी, अनंतपुरा चौराहे पर फ्लाई ओवर, झालावाड रोड पर सिटी माल के सामने एलिवेटेड रोड फ्लाई ओवर, कोटड़ी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर बनाया गया है। जिके काम पूरे हो चुके हैं।

इनका कहना है

बोरखेड़ा फ्लाई ओवर का 80 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। इसके 27 पियर व 28 स्पान हैं। 28 में से 22 स्लैब का काम पूरा हो चुका है। 31 मार्च तक सर्विस रोड व पार्किंग का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाई ओवर की मॉनिटरिंग की जा रही है। काम समय पर पूरा हो सके इसके प्रयास जारी हैं।

-राजेश जोशी, सचिव, नगर विकास न्यास

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta