राजस्थान

व्यापारियों ने शहर पुलिस प्रशासन की निकाली शवयात्रा

Admin Delhi 1
30 Dec 2022 8:47 AM GMT
व्यापारियों ने शहर पुलिस प्रशासन की निकाली शवयात्रा
x

अलवर न्यूज: अलवर में बढ़ते अपराध को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है। अलवर जिला मुख्यालय पर गुरुवार की शाम व्यापारियों ने शहर पुलिस प्रशासन की अर्थी निकाली और पुतला फूंका. पुलिस को चेताया कि अपराध का बोलबाला है। कारोबारियों को सुरक्षित माहौल नहीं मिला तो वे चुप नहीं बैठेंगे। व्यापारियों ने कहा कि भले ही दुकानें बंद करनी पड़े। लेकिन विरोध करने सड़कों पर उतरेंगे। एक दिन पहले सांकेतिक विरोध भी किया गया था। अगले दिन पुलिस की अर्थी निकालकर विरोध जताया। उन्होंने आगे चेतावनी दी है कि व्यापारी अपनी रणनीति बनाकर विरोध करेंगे।

शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा होप सर्कस, घंटाघर व आसपास के बाजारों में शवयात्रा निकाली गई. पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन चोरी, डकैती, छिनैती सहित बड़े साइबर अपराध होते हैं। पुलिस के सीसीटीवी लगने के बाद भी अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। अपराधी बेखौफ हैं।

इस साल अलवर अपराध के मामले में चर्चा में रहा: इस साल अलवर अपराध के मामले में सुर्खियों में रहा है। अलवर में बड़े अपराध हुए। जिससे तमाम समाज के लोगों ने अलवर को बंद भी करवा दिया। जिले के बड़े अपराध को लेकर विपक्ष ने सरकार को खूब घेरा है. कई जघन्य अपराधों का खुलासा भी नहीं हो पाया है। अब जब साइबर क्राइम बढ़ गया है तो व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Next Story