राजस्थान

शाहपुरा में बढ़ती चोरियों से व्यापारियों में आक्रोश

Admin Delhi 1
13 Sep 2023 6:39 AM GMT
शाहपुरा में बढ़ती चोरियों से व्यापारियों में आक्रोश
x
जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा: शाहपुरा में नगर और आसपास क्षेत्र में आए दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर शाहपुरा के व्यापारियों में मंगलवार को रोष देखने को मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालमुकन्द तोषनीवाल के सानिध्य में व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर बाद जिला कलेक्टर टीसी बोहरा, पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव और नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि विगत कई वर्षों से क्षेत्र में लगातार चोरीयों की घटना हो रही है। सभी व्यापारी वर्ग इन चोरियों से परेशान है और पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था के कारण क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ रही है। जिससे चोरो के हौसले बुलंद हैं। आम जन में भय का माहौल व्याप्त है।

Next Story