
x
जयपुर। मनोहरपुर दौसा हाईवे से डांगरवाड़ा वाले लिंक रोड पर गुरुवार देर रात को ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में परिवार के इकलौते चिराग एक युवक की मौत हो गई। आंधी थाने के हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे दौसा की ओर से चालक कल्याण सहाय (30 ) पुत्र दुर्गा लाल निवासी बड़ा की ढाणी शान कोटडा दौसा से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने घर जा रहा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौके पर ही कल्याण सहाय की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर आंधी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और कल्याण सहाय को दौसा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। रात होने के कारण शव को मुर्दाघर में रखवाया गया। शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
कल्याण सहाय परिवार का इकलौता चिराग था, जो परिवार की गरीबी हालत होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली चला कर व मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। कल्याण के दो अविवाहित छोटी बहनें व बुजुर्ग माता-पिता है। वहीं मृतक की 7 महीने पूर्व ही अक्षय तृतीया पर शादी हुई थी।

Admin4
Next Story