
x
अलवर। अलवर जिले के खेरली कस्बा के मंडावर रोड पर मंगलवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार मन्या का बास निवासी घनश्याम मीणा का बेटा वीरू बाजरा काटने के लिए गांव दातियां से करीब 30 मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर जा रहा था। चालक वीरू कानों में लीड लगा लगाकर ट्रैक्टर बहुत तेज गति से चला रहा था। तभी उदयपुर मोड़ पर घुमाव से पहले ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मजदूर दब गए। कुछ मजदूर दूर खेतों में तो कुछ मजदूर सडक़ पर गिर कर घायल हो गए। हादसा होते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस एवं एम्बुलेंस भी पहुंची। घायलों को रैफरल अस्पताल खेरली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला गंगा देवी पत्नी रामसुखी व मोहन देवी पत्नी मोरध्वज निवासी दांतिया को मृत घोषित कर दिया। इधर कई जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर रोष प्रकट किया। हादसे में घायलों को मुआवजा आदि को लेकर ग्राम पंचायत दातियां एवं रामपुरा पाटन सरपंच धरने पर बैठ गए और पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। बाद में उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया एवं डीएसपी अशोक चौहान की समझाइश पर पोस्टमार्टम को राजी हुए।
सरोज पत्नी पप्पू जाटव, सीमा पत्नी शिवसिंह जाटव, नहनी पत्नी समयसिंह जाटव, अनीता पत्नी कुंवरपाल जाटव, गीता पत्नी मूलचन्द जाटव, बीरो पत्नी बैनीराम जाटव, विमला पत्नी भूरसिंह जाटव, किन्नो पत्नी बिरदी जाटव, धकेली पत्नी चोलूराम जाटव, रामवती पत्नी नरपत, रूपा पत्नी कमल जाटव, रामपति पत्नी धोड्या जाटव, केसन्ती पत्नी चेतराम जाटव, अंजू पुत्री मोरध्वज जाटव, ओमवती पत्नी कल्ली राम जाटव, संगीता पत्नी दरब जाटव, कांता देवी पत्नी निहालसिंह जाटव, नत्थो पत्नी सामन्ता जाटव, किन्नो पत्नी नत्थन जाटव, मुन्नी पत्नी चेतराम उर्फ चेत्ता जाटव, मन्जो पत्नी बहादुर जाटव, शिवसिंह पुत्र तोलूराम जाटव, रेनू पुत्री मोरध्वज जाटव, रामा पत्नी पदम जाटव।
हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है। जिनका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। चालक के विषय में अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटीमौतदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story