राजस्थान

मजदूरी के पैसे नहीं दिए तो ट्रैक्टर चुराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Admin4
31 May 2023 7:22 AM GMT
मजदूरी के पैसे नहीं दिए तो ट्रैक्टर चुराया, दो आरोपी गिरफ्तार
x
कोटा। कोटा ठेकेदार द्वारा मजदूरी के पैसे नहीं देने पर लेबर ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने एमपी के झाबुआ से भाइयों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश मौज मस्ती व शोक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी सुनील मेडा, राकेश मेडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया।
भीमगंजमंडी थाना सीआई जितेंद सिंह शेखावत ने बताया परिवादी भागचंद ने 20 मई को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था वो 18 मई की रात साढ़े 9 बजे करीब ट्रैक्टर ट्रॉली नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ा था। इसकी चाबी लेबर के पास रहती थी। सुबह आकर देखा तो ट्रैक्टर नही मिला। ट्रैक्टर ड्राइवर सुनील व राकेश चुराकर ले गए। ट्रैक्टर ट्रॉली को 2 महीने से यही खड़ा करते थे। शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद दोनों आरोपियों को झाबुआ एमपी से पकड़ा। पुछताचमे सामने आया कि ट्रैक्टर मालिक द्वारा रूपए नहीं देने पर रात को मौका देखकर चोरी की।
Next Story