
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के दलोट क्षेत्र में सरिया लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर दलोट से घंटाली की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में भूराकुंडा घाट उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक का नाम बसंत (38) पुत्र हारेगा है। युवक लेवापाड़ा थाना क्षेत्र घंटाली का रहने वाला था। युवक किराए का ट्रैक्टर चलाता था। मृतक के दो लड़के और एक लड़की भी है। साथ ही सात भाई हैं।

Admin4
Next Story