राजस्थान

ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत

Admin4
25 Aug 2023 11:05 AM GMT
ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत
x
कोटा। कोटा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की काली बस्ती मार्ग पर बुधवार दोपहर साइकिल सवार युवती को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिजनों व बस्ती के लोगों ने मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार काली बस्ती निवासी चांदनी (20) एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह बुधवार दोपहर को लगभग एक बजे घर से साइकिल से अस्पताल जाने के लिए निकली थी। बस्ती के मुख्य मार्ग पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि युवती की ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को मोर्चरी में रखवाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक बंटी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मृतका नर्स के परिजन व बस्ती के लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनाने की मांग की। मृतका के परिजन ने बताया कि आए दिन यहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती हैं। ट्रैक्टर को चलाने वाले नाबालिग लडक़े होते हैं। पुलिस को शिकायत कर चुके, लेकिन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Next Story