राजस्थान

राजस्थान में टूरिस्ट सुरक्षा होगी हाईटेक, CCTV से होगी निगरानी

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:35 PM IST
राजस्थान में टूरिस्ट सुरक्षा होगी हाईटेक, CCTV से होगी निगरानी
x
एक स्कैन पर मिलेगी हर मदद, राजस्थान पर्यटन में नई पहल

जयपुर: राजस्थान घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स (TAF) सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को सुरक्षा, मार्गदर्शन और आपातकालीन सहायता मिलेगी।

शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन सुरक्षा को हाईटेक बनाने पर चर्चा हुई। योजना के तहत पर्यटन स्थलों के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस के अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो और कैब पर विशेष QR कोड लगाए जाएंगे। इन्हें स्कैन करते ही पर्यटकों को सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।

विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए TAF जवानों, गार्ड और गाइड को भाषिणी जैसे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फ्रेंच सहित अन्य विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया है।

पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार ने बताया कि पर्यटकों के लिए एक एकीकृत मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। इसमें चैटबॉट, राजकॉप ऐप, नीड हेल्प और आपातकालीन नंबरों की सुविधा होगी।

डीजीपी ने पर्यटन स्थलों का नियमित सुरक्षा ऑडिट करने, शिकायतों का जल्द समाधान करने और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Next Story